Friday 17 July 2015

16th JULY 1927 - 15th MARCH 1999 MOTI SAGAR PRODUCER WRITER DIRECTOR

    • Image result for moti sagar news
    • Image result for moti sagar news
    • Image result for moti sagar news
    • Image result for moti sagar news
    • Image result for moti sagar news
    More images for moti sagar news
  1. Click Here!
    PREVIOUSNEXT

    लोग प्रेम कहानी पसंद करते हैं

    Publish Date:Mon, 20 Aug 2012 10:31 AM (IST) | Updated Date:Mon, 20 Aug 2012 10:31 AM (IST)
    लोग प्रेम कहानी पसंद करते हैं
    इधर सागर आ‌र्ट्स धारावाहिकों के निर्माण में अधिक रुचि ले रहा था। इस बैनर के जरिए आने वाली फिल्म थी 1947, जिसमें मनोज बाजपेयी ने काम किया था। यह देशभक्ति पर आधारित फिल्म थी। अब निर्माता के रूप में मोती सागर की नई फिल्म रब्बा मैं क्या करूं आ रही है। फिल्म को लेकर उनसे बातचीत।
    आपके बैनर की पिछली फिल्म 1947 2007 में आई थी। अब नई फिल्म रब्बा मैं क्या करूं आ रही है। इस गैप की वजह?
    हम दूसरे कामों में बिजी थे। कई सीरियल को लेकर काम करना था। कई अभी भी आ रहे हैं, तो भले ही लोगों को यह लगता हो कि हमारे बैनर की फिल्में नहीं आ रही हैं, लेकिन हम काम को लेकर हमेशा बिजी रहते हैं। एक काम खत्म होता है, दूसरे काम को लेकर सोचना शुरू कर देते हैं। अभी जी टीवी पर रामायण आया है। फिल्म बनाने में हमें कुछ देर हुई है और उसकी वजह यह थी कि फिल्म बनाना आसान काम नहीं होता। उसके लिए बहुत काम करने होते हैं। पूरी तैयारी करनी होती है।
    फिल्म रब्बा मैं क्या करूं के बारे में क्या बताना चाहेंगे?
    यही कि इसका निर्देशन कर रहे हैं अमृत सागर। इस फिल्म में हम नई जोड़ी लेकर आए हैं। हालांकि कुछ चर्चित कलाकार जैसे अरशद वारसी, रिया सेन, परेश रावल, राज बब्बर, शक्ति कपूर वगैरह भी हैं। इन सबकी कहानी में अहम भूमिका है, लेकिन इसके मुख्य कलाकार हैं नवोदित आकाश सागर और ताहिरा कोचर। ताहिरा दिल्ली की हैं और आकाश हमारे परिवार से हैं। कहानी कॉमेडी के साथ ही रोमांटिक भी है।
    आपके बैनर के जरिए अभी तक कोई कॉमेडी फिल्म नहीं आई थी। ऐसा करने की वजह?
    आपकी बात सही है। हमने पहले या तो देशभक्ति वाली या फिर रोमंटिक फिल्में बनाई हैं। कॉमेडी फिल्म बनाने का आइडिया अन्य फिल्मों को देखकर और लोगों की पसंद को देखते हुए आया। आजकल ऐसी फिल्में चल रही हैं। फिल्म के गीत लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्या ने और संगीतकार हैं सलीम-सुलेमान।
    आप पहले नए कलाकारों को लेकर कभी फिल्में नहीं बनाईं?
    यह बात भी सही है। हमने जो फिल्में बनाई हैं, सभी में वक्त के हिसाब से फिल्मी दुनिया के स्थापित और चर्चित कलाकारों को ही लिया है, लेकिन इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसी है जिसके लिए हमें एकदम नई जोड़ी हर हाल में चाहिए थी। हमने इसीलिए नई जोड़ी को लिया। यह एक प्रेमी युगल के किसी भी हद तक जाने की कहानी है।
    आपकी नजर में प्रेम कहानी हमेशा बिकने वाला विषय है?
    बिल्कुल है। हमारे फिल्म इतिहास पर नजर डालेंगे तो पता चलेगा कि यहां जितनी भी फिल्मों ने सुपर सफलता पाई है, उनमें से नब्बे प्रतिशत फिल्मों के विषय प्रेम कहानी वाले ही थे। आज की सफल फिल्मों में ऐक्शन जरूर होता है, लेकिन देखें तो वे भी प्रेम कहानी की चाशनी में ही डूबी होती हैं। प्रेम कहानी और ऐक्शन साथ-साथ चलते हैं, तभी ये लोगों को पसंद आती हैं। प्रेम कहानी हमेशा से बिकाऊ विषय है।
    मोबाइल पर ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए जाएं m.jagran.com पर
    ताजा खबरें, फोटो, वीडियो व लाइव स्कोर देखने के लिए क्लिक करें m.jagran.com पर
    - See more at: http://www.jagran.com/entertainment/interview-interview-moti-sagar-I01250.html#sthash.IVado46Z.dpuf
    1. Stay up to date on results for moti sagar news.
      Create alert

    No comments:

    Post a Comment